Thursday 28 December 2017

Happy Republic Day poem on 26 january in hindi-Poem on Republic day in hindi-

Poem on Republic day in hindi-poem on 26 january in hindi

poem on 26 january in hindi for republic day thought for republic day celebration 2018


If you are looking for Poem on Republic day in Hindi or poem on 26 January in hindi and Republic Day thought for Republic day post then you are right post .feel free to use these poems on 26 january in hindi .

Overview :- In this post i have shared some beautiful poem on republic day in hindi And poem on 26 January in hindi and poem on republic day in english and quotation on republic day for republic day celebration . so feel free to use these beautiful poem on Republic day for republic day thought for republic day celebration.

POEM ON REPUBLIC DAY IN ENGLISH CLICK HERE



Poem on Republic day in hindi (1)

हिन्दी दोहे गणतंत्र के

भारत के गणतंत्र का, सारे जग में मान।
छह दशकों से खिल रही, उसकी अद्भुत शान॥

सब धर्मों को मान दे, रचा गया इतिहास।
इसीलिए हर नागरिक, के अधरों पर हास॥

प्रजातंत्र का तंत्र यह, लिये सफलता-रंग।
जात-वर्ग औ क्षेत्र का, भेद नहीं है संग॥

पांच वर्ष में हो रहा, संविधान का यज्ञ।
शांतिपूर्ण ढंग देखकर, चौंके सभी सुविज्ञ॥

भारत का हर नागरिक, संविधान का मीत।
इसीलिए सबके अधर, विश्वासों का गीत॥

पर कुछ नेता भ्रष्ट हो, फैलाते अंधियार।
ऐसे तो मर जाएगा, भारत का उजियार॥

इसीलिए हो जागरुक, भारत का हर वीर।
तभी मरेगी वेदना, हारेगी सब पीर॥

जो भी बिखरे राह में, चुनने होंगे शूल।
तभी खिलेंगे देश में, उत्थानों के फूल॥

शनैः शनैः कितना बढ़ा, देखो भ्रष्टाचार।
पर यदि जनता जागरुक, हो सकता उपचार॥

एक बार फिर चेतना, फिर गूंजे उद्घोष।
देश रहेगा स्वस्थ तब, जब हर रक्खे होश॥



poem on 26 january in hindi (2)

आओ करे प्रतिज्ञा हम सब
इस पावन गणतन्त्र दिवस पर
हम सब बापू के आदर्शों
को अपनायेगे
नया समाज बनायेंगे


भारत माँ के वीर सपूतों
के बलिदानों को हम
व्यर्थ न जानें देंगे
जाति ,धर्म के भेदभाव से
ऊपर उठकर
नया समाज बनायेंगे


आजादी को मिले हुये
है अब अड़सठ साल
क्या सही मायनों में
हम आजादी के अर्थों
को समझ पायें है


क्या बापू के आदर्शों को
अपना पायें है
अंग्रजो की गुलामी से
निकल कर हम
क्या जाति, धर्म , गरीबी ,भष्टाचार
जैसे मुद्दों से लड़ पाये है


आओ आज करे प्रतिज्ञा हमसब
जो गरीब के घर न जले चूल्हा
तो हम भी निवाला नहीं खायें
बीनता कचरा जो बचपन
हम देखें
रातों को हम भी न सो पायें


शहीद सैनिको के परिवारों को
देख बिलखता
हम भी खामोश न रह पाये
मिलकर साथ आओ हमसब
करे प्रतिज्ञा आज
इस पावन गणतन्त्र दिवस पर
हम बापू के आदर्शों
को अपनाये
नया समाज बनाये





happy republic day poems in hindi (3)

गणतंत्र दिवस है हमारा त्यौहार
आओ मिलकर मनाएँ इसे हम सब यार
आज के दिन सौगात मिली, खुशियों की बहार मिली
आओ तिरंगा लहरायें,  झूमें नाचें खुशियाँ मनाएँ हम
देश के लिए सबको जीना सिखलाएँ हम
खुद कुछ बड़ा कर जाएँ हम, आओ मिलकर खुशिया मनाएँ हम
26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ
विश्व के सबसे बड़े संविधान का खिताब पाया हमने
वीरों ने संघर्ष किए, तब आजाद भारत पाया हमने
लोकतंत्र है जिसकी पहचान ऐसा भारत हमें मिला
भारतीयों के हित का रक्षक गणराज्य हमारा स्थापित हुआ
इस दिन राजपथ पर राष्ट्रपति तिरंगा फहराते हैं
इस दिन सभी संविधान के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हैं
इस दिन सब मिलकर अमर वीरों को नमन करते हैं
हम भी इस दिन शपथ लें कि कुछ ऐसा कर जायँगे
अपनी भारत माता का हम भी सम्मान बढ़ाएंगे
उठो जागो देश के युवाओं और एक जुट हो जाओ
भारत माँ के प्रति अब तुम अपने कर्तव्य निभाओ
वीरों के बलिदानों से तुम सब सीख लेते जाओ
अपने-अपने दिलों में देशभक्ति की ज्योति जलाओ
हम सब मिलकर अपने तिरंगे की शान बढ़ाएंगे
बड़े ही धूम-धाम से हम गणतंत्र दिवस मनाएंगे
गणतंत्र दिवस है हमारा त्यौहार
आओ मिलकर मनाएँ इसे हम सब यार

POEM ON REPUBLIC DAY IN ENGLISH CLICK HERE


Searches related to poem on republic day in hindi

poem on 26 january in hindi

happy republic day poems in hindi

gantantra diwas hindi kavita

poem on republic day in hindi for class 1

26 january par kavita

gantantra diwas par shayari

republic day poetry messages in hindi

song on republic day in hindi





1 comment: